माइग्रेन की समस्या के शिकार लोगों के लिए बेहतरीन 3 योगासन

माइग्रेन की समस्या के शिकार लोगों के लिए बेहतरीन 3 योगासन

सेहतराग टीम

बदलते मौसम और परिवेश की वजह से आज के समय में काफी तनाव झेलना पड़ रहा है। इस तनाव की वजह से हमें कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक है माइग्रेन जो काफी सुनने को मिल रहा है। इस समस्या में सिर में काफी तेज दर्द होता है। अगर माइग्रेन की समस्या होती है तो लोगों को मितली और उल्टी भी हो सकती है।

पढ़ें- स्वामी कुवल्यानंद : वैज्ञानिक योग के प्रणेता

माइग्रेन की समस्या से अगर आप परेशान है तो घबराएं नहीं इसे योग द्वारा सही किया जा सकता है। जी हां अगर हम रोजाना योग करें तो हमें माइग्रेन की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कौन सा योग करने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

बालासन करें

इस योग को करने से संपूर्ण शरीर में रक्त का संचार होता है। मस्तिष्क में भी रक्त संचरण सही से होने लगता है, जिससे माइग्रेन में आराम मिलता है। इसके लिए सबसे पहले किसी स्वच्छ वातावरण में दरी अथवा चटाई बिछा लें। अब सूर्य की ओर मुखकर अपने पैरों को मोड़कर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद सांस लेते वक्त अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं। जबकि सांस छोड़ते समय आगे की तरफ झुकें। यह क्रम तब तक जारी रखें। जब तक आपकी हथेलियां ज़मीन को न छू जाएं। इसके बाद अपने सिर को ज़मीन पर टिका दें। इस मुद्रा में आने के बाद शरीर को अनवरत छोड़ दें और आराम महसूस करें। सांस लें और सांस छोड़ें। हालांकि, सांस आराम से लें। इसमें कोई जल्दबाजी न करें।

मत्स्यासन करें

मत्स्यासन दो शब्दों मत्स्य अर्थात मछली और आसन यानी मुद्रा से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो मछली की मुद्रा में रहना मत्स्यासन कहलाता है। इस योग को करने से माइग्रेन में आराम मिलता है। इसके लिए समतल जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद अपने दोनों पैरों को बैठने की मुद्रा में समेटकर अपनी जांघों पर रखे लें। अब धीरे-धीरे अपने धड़ को ऊपर की ओर उठाएं। इस मुद्रा में कुछ पल के लिए रुकें। इसके बाद पहली अवस्था में आ जाएं।

सेतु बंधासन करें

इस योग को करने से रक्त चाप नियंत्रित रहता है। जबकि माइग्रेन में भी आराम मिलता है। साथ ही तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है। इससे रक्त प्रवाह मस्तिष्क में सही से होने लगता है, जिससे माइग्रेन की समस्या दूर होती है। इसके लिए समतल ज़मीन पर दरी बिछा लें। अब उस पर पीठ के बल लेट जाएं। इसके बाद धीरे-धीरे अपने पैरों को ज़मीन पर टीकाकर कमर को ऊपर उठाएं  और हाथों को ज़मीन पर टिका दें। ध्यान रहें कि इस मुद्रा में आपका आधा धड़ ज़मीन पर रहें। इस योग को रोजाना करें।

 

इसे भी पढ़ें-

पीठ, पैर और कमर दर्द हो तो करें ये योगासन, जल्द मिलेगी राहत

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।